उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

मुख्यमंत्री घोषणाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश

चमोली, 21 अगस्त 2026 

मुख्यमंत्री घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा को लेकर जिला सभागार में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विधानसभावार एवं विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं के संबंध में विलोपन के प्रस्ताव भेजे जाने हैं, उन्हें शीघ्र भेजा जाए तथा जिन प्रकरणों में शासनादेश जारी हो चुके हैं, उनकी अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। साथ ही गतिमान कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सी.ए भूमि से संबंधित प्रस्तावों में भी तेजी लाने, आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधानसभावार मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में कुल 190 घोषणाओं में से 72 पूर्ण, 1 आंशिक रूप से पूर्ण तथा 93 घोषणाएं गतिमान हैं। जिलाधिकारी ने शेष घोषणाओं के संबंध में विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!