उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

सहायक नदियों एवं नालों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकने और सीवेज के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर

चमोली, 22 अगस्त 2026 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, सीवरेज, सेप्टेज तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों, नालों एवं जलस्रोतों में प्लास्टिक तथा ठोस अपशिष्ट के प्रवाह को रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं। उन्होंने सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी दशा में बिना शोधन के सीवेज को नदियों में प्रवाहित न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने नगर निकायों को स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक मात्रा में ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके स्तर पर प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था लागू करने को कहा।

बैठक में एसडीओ फॉरेस्ट जुगल किशोर, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!