उत्तराखंडचमोली

गौचर-देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू शुरू होने से पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढावा, देहरादून का सफर होगा आसान

चमोली, 7 नवंबर 2024

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उदेश्य से 13 नवंबर से गौचर से सहस्त्रधारा और जोशियाड़ा से सहस्त्रधारा के लिए हेली सेवा और दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को इन हवाई सेवाओं का उद्घाटन किया। हवाई सेवा प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उद्घाटन के अवसर पर पवन हंस का हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड से 04 यात्रियों को लेकर गौचर पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से गौचर हवाई पट्टी पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यूकाडा के यात्री टर्मिनल भवन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सीमांत क्षेत्रों के लिए हेली सेवा मील का पत्थर साबित होगी। अभी गौचर और जोशियाड़ा को हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है, आने वाले समय में लेंसडान समेत राज्य के अनेक महत्वपूर्ण स्थलों को भी हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। इन हेली सेवाओं के प्रारंभ होने से घंटों का सफर मिनटों में तय होगा। हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। चारधाम यात्रा पर आने वाले लोगों को भी आसानी होगी। स्थानीय व्यवसाय, होमस्टेट और युवाओं के लिए रोजगार के लिए नए अवसर सृजित होंगे और दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। वाराणसी, कुल्लू, अयोध्या, पंतनगर आदि क्षेत्र के लिए हवाई सेवाएं संचालित की गई है। मुख्यमंत्री ने मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकल्प रहित संकल्प के मूल मंत्र के साथ हमारी सरकार उत्तराखंड को एक समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। सीमांत क्षेत्रों के लिए हेली सेवा प्रारंभ होने पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई भी दी।

कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने गौचर हेली सेवा प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि सीमांत जनपद के लिए हेली सेवा एक वरदान साबित होगी। आगामी 13 नवंबर से हेली सेवा नियमित रूप से संचालित होगी। इसके लिए समय और न्यूनतम किराया निर्धारित किया गया है। निश्चित रूप से हेली सेवा सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण  ने पवन हंस के साथ हेली सेवाओं की सभी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए शुरुआती किराया 03 हजार निर्धारित किया गया है। हेली सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को कम समय में सफर करने की सहुलियत मिलेगी, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

देहरादून सहस्त्रधारा से गौचर  के लिए सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन हेली सेवा उपलब्ध रहेगी। पवन हंस का हेली सुबह 9.30 बजे सहस्त्रधारा से 10ः20 बजे गौचर पहुंचेगा और सुबह 10रू40 बजे गौचर से निकलकर 11रू30 बजे सहस्त्रधारा, देहरादून पहुंचेगा। हेली सेवा 13 नवंबर 2024 रोजाना उपलब्ध रहेगी। हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग के लिए संपर्क के लिए टोल फ्री नंबर 18001803649 भी जारी किया गया है।

हेली सेवा उद्घाटन के अवसर पर .विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, एसडीएम संतोष कुमार पाडेय, जिप सदस्य विनोद नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई, नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोला, सभासद अनिल नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयन्ती रतूड़ी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा रावत, विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष काजल भंडारी, भगवती प्रसाद खण्डूड़ी, बहुउद्देशीय साधन सहकारिता समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश घिडियाल, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी सहित बडी संख्या में स्थानीय जनता एवं गणमान्य नागरिक गौचर हवाई पट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!