उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, भवन सील करने के निर्देश

चमोली, 03 नवंबर 2026 
बिरही में गौचर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने बिरही पहुंचकर निर्माणाधीन अवैध भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन स्थल पर कोई भी व्यक्ति कार्य करता हुआ नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने गौचर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल भवन को सील करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ ही उपजिलाधिकारी चमोली को अवैध निर्माण के मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, तहसीलदार दीप्ति शिखा सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!