
चमोली, 11 नवंबर 2024
राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनपद चमोली के 04 बच्चों का राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयन हुआ है ।जिला विज्ञान समन्वयक चमोली गम्भीर सिंह असवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरु राम राय लक्ष्मण विद्यालय देहरादून में आयोजित राज्य विज्ञान महोत्सव- 2024 में जनपद चमोली से 04 छात्र -छात्राएं राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए चयनित हुए हैं।
खाद्य, स्वास्थ्य, स्वच्छता -शिवम -द्वितीय स्थान शिवांगी पब्लिक स्कूल पोखरी, आपदा प्रबंधन- सुधांशु – द्वितीय स्थान ( रा0 इ0का0 गैरसैंण), संसाधन प्रबंधन -मेहजबी – द्वितीय स्थान ( रा0 इ0का0 गैरसैंण), गणितीय प्रतिरुपण – महक अंसारी – तृतीय स्थान ( रा0बा0इ0का0 कर्णप्रयाग) चयनित हुए है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली धर्म सिंह रावत ने सभी बच्चों, मार्गदर्शक शिक्षकों व सम्पूर्ण विज्ञान की चमोली टीम को बहुत बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
टीम चमोली में प्रतिभागी बच्चों के साथ जिला विज्ञान समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल, आशादीप मैठाणी, निमिषा है, महेंद्र राणा,कलमसिंह नेगी, प्रभात रावत,अंजू बिष्ट, दलवीरसिंह नेगी मौजूद रहे।