
गोपेश्वर, 24 दिसंबर 2025
सांसद स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में अण्डर-16 बालक वर्ग में रूद्राक्ष रावत पौड़ी, गौरव पुण्डीर टिहरी व प्रियांशु नेगी चमोली ने प्रतिभाग किया। अण्डर-16 बालिका वर्ग में दिया सैनी चमोली व नन्दनी पौड़ी ने प्रतिभाग किया, बालक ओपन वर्ग में आदित्य सिंह चमोली, संतोष रूद्रप्रयाग, व अन्नत पौड़ी गढ़वाल ने प्रतिभाग किया, बालिका ओपन वर्ग में सानियॉ चमोली, व काजल पौड़ी ने प्रतिभाग किया, ओपन बालक वर्ग में आदित्य सिंह चमोली ने प्रथम, अन्नत बिष्ट पौड़ी ने द्वितीय व सन्तोष रूद्रप्रयाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, ओपन वर्ग बालिका में काजल नेगी पौड़ी ने प्रथम व सानिया चमोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर-16 बालक वर्ग में प्रियांशू नेगी चमोली प्रथम व रूद्राक्ष रावत पौड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, अण्डर-16 बालिका वर्ग में दीया सैनी चमोली ने प्रथम व नन्दनी पौड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस से पूर्व टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के विधासभा स्तर पर अण्डर-16 बालक-बालिका तथा ओपन बालक-बालिका में 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से अण्डर-16 में बालक वर्ग में शिवाशं चमोली व बालिका वर्ग में आदित्य सिंह व बालिका में पारूल प्रथम स्थान पर रहे अण्डर-16 में द्वितीय स्थान पर आदित्य गौड़ व अन्तरा रहे तथा ओपन में द्वितीय स्थान पर ध्रुव बर्त्वाल व सानिया रहें।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अण्डर-16 बालक में प्रथम प्रियांशु नेगी व द्वितीय शिवांश चमोली रहे, अण्डर-16 बालिका दिया सैनी प्रथम व प्रिया कठायत द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ओपन वर्ग बालक में आदित्य सिंह प्रथम व बालिका वर्ग में सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।




