उत्तराखंडटॉप न्यूज़

धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।

उत्तराखंड-20 मार्च 2026

उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरा करने के बाद आज देहरादून में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकभवन पहुंचे। राज्यपाल, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ दिलाई हैं। वर्तमान में धामी मंत्रिमंडल में पांच पद खाली थे। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए जिन नामों की चर्चा थी, अब उन पर मुहर लग गई है। मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, खजान दास, राम सिंह कैड़ा और भरत चौधरी ने नए मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है.लोकभवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा कार्यक्रम सादगी और अनुशासन के साथ महज 15 मिनट में संपन्न हुआ।

 

विशेष रूप से भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर समारोह को अलग पहचान दी।इस विस्तार के साथ ही मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे सभी पांच पद भर दिए गए हैं.पहले से तीन पद रिक्त थे, जबकि स्वर्गीय चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद खाली हो गए थे।

मंत्रियों का चयन पिछले चार वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक एवं जातीय संतुलन और युवा और प्रतिनिधित्व। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नई टीम तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि इस सूची को अंतिम रूप अमित शाह के हरिद्वार दौरे के दौरान दिया गया.सरकार अब जल्द ही निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नियुक्तियां कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक करीब दो दर्जन पदों पर दायित्वधारी बनाए जाने की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!