उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में  मंगलवार को जिला सभागार में बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ के  पदाधिकारियों के  साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

चमोली, 31 मार्च, 2026

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार की अध्यक्षता में  मंगलवार को जिला सभागार में आगामी श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ के  पदाधिकारियों के  साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विद्युत आपूर्ति, पेयजल संकट, सीवर व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था,सड़कों एवं पुलों की स्थिति, यातायात प्रबंधन, गैस आपूर्ति, होटल/लॉज पंजीकरण हेतु सिंगल विंडो व्यवस्था, पंजीकरण चेक पोस्ट के स्थानांतरण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के  अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कपाट खुलने से पूर्व सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।
इस दौरान बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को श्री बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति का 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, व्यापार संघ सचिव मनदीप भंडारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!