उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

गौचर – मुसीबत में सभासद विनीत रावत मजदूरों के बने मसीहा, सभासद के हस्तक्षेप के बाद मेगा कंपनी ने मजदूरों के बकाया मजदूरी देने का दिया आश्वासन

गौचर, (चमोली)

वैश्विक आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के बीच गौचर क्षेत्र के कई स्थानीय मजदूरों को पिछले 3-4 महीनों से उनका मेहनताना नहीं मिला था, जिसके कारण उनके सामने अपने परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो गया था। जानकारी के अनुसार रेलवे परियोजना से जुड़े कार्यों के लिए कंपनी द्वारा जम्मू के एक निजी ठेकेदार को नियुक्त किया गया था, जिसने स्थानीय मजदूरों से कार्य करवाने के बाद उनका भुगतान किए बिना ही काम छोड़ दिया।

मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार लगातार भुगतान को लेकर टालमटोल करता रहा और बाद में फोन कॉल उठाना भी बंद कर दिया। जब मजदूरों ने अपने हक की मांग की तो उन्हें भुगतान से साफ इनकार कर दिया गया। इससे आक्रोशित होकर प्रभावित मजदूरों ने गौचर स्थित मेगा कंपनी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की।

मजदूरों के आग्रह पर वार्ड सभासद विनीत रावत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मजदूरों की ओर से श्रम आयुक्त एवं उपजिलाधिकारी (SDM) को संबोधित पत्र तैयार करवाया तथा कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मजदूरों को उनका बकाया वेतन नहीं मिला तो इसके लिए कंपनी भी जिम्मेदार मानी जाएगी।

कंपनी के एचआर एवं अकाउंट विभाग के साथ लंबी वार्ता के बाद सभासद विनीत रावत ने परियोजना प्रबंधक के साथ भी बैठक की। बैठक के दौरान कंपनी प्रबंधन ने मामले को प्राथमिकता से निपटाने का आश्वासन दिया और जरूरतमंद मजदूरों को तत्काल राहत एवं सहायता भी प्रदान की। परियोजना प्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि सभी बकाया भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी और मजदूरों को उनका हक दिलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!