उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

गोपेश्वर में सावन मास के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा, हवन और भंडारे का आयोजन

गोपेश्वर।

सावन मास के पावन अवसर पर गोपेश्वर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले समस्त वाल्मीकि समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज के सभी लोगों के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक विनोद गोड़ियाल रहे। मंदिर समिति में अध्यक्ष अमित कुमार (मैंडी), महामंत्री राजपाल बागड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल पवार, उपाध्यक्ष राजीव पवार, संगठन मंत्री उमेश चुनियाल, कोषाध्यक्ष सुनील, प्रचार मंत्री सहित समस्त महर्षि वाल्मीकि मंदिर समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!