उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

गौचर नगर पालिका ने चलाया चेकिंग अभियान, 31 के खिलाफ की चालानी कार्रवाई

गोचर / चमोली

चमोली जिले में नगर पालिका की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। पालिका ने चेकिंग अभियान चलाकर प्लास्टिक का उपयोग करने, नाले के ऊपर अतिक्रमण, गंदगी करने समेत विभिन्न मामलों में 31 लोगों के चालान किए हैं। इस दौरान 12 हजार 600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
चमोली जिले में नगर पालिका की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने, नाले के ऊपर कब्जा करने, गंदगी फैलाने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पालिका की ओर से लगातार लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने और नगर क्षेत्र में अतिक्रमण न करने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब पालिका ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है।

अधिशासी अधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कुल 31 लोगों के चालान किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 12 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पालिका अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

नगर पालिका की इस कार्रवाई से साफ है कि स्वच्छता, प्लास्टिक नियंत्रण और अतिक्रमण को लेकर अब लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती जारी रहेगी। इस मौके पर रोशन पुंडीर, राजेंद्र चौहान, मनोज आदि पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!