उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़

गौचर मेले में आयोजित प्रेस सम्मेलन में पत्रकारों ने उठाए जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे

चमोली 18 नवम्बर 2026

74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 के अंतर्गत बुधवार को बहुद्देशीय भवन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में प्रेस सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्री शेखर रावत एवं उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग श्री अलकेश नौडियाल ने की, जबकि प्रेस क्लब गौचर के अध्यक्ष श्री खुशाल सिंह असवाल ने उपाध्यक्षता की।

प्रेस सम्मेलन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों ने जनहित से संबंधित विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से एक-एक कर सवाल पूछे। अधिकारियों ने पत्रकारों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का यथासंभव विस्तारपूर्वक जवाब दिया। वहीं, आंकड़ों से संबंधित तथा जिन प्रश्नों के उत्तर तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके, उनके जवाब जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से लिखित रूप में पत्रकारों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

उपजिलाधिकारी श्री अलकेश नौडियाल ने गौचर मेले के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ पत्रकार श्री शेखर रावत ने पत्रकारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद को विकास एवं जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सकारात्मक संवाद से जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

सम्मेलन के दौरान पत्रकारों ने आगामी वर्षों में प्रेस सम्मेलन को और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। इसके उपरांत जनपद में सक्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के लिए सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी श्धीरज कार्की एवं  राज कुमार तिवाड़ी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों के पत्रकार, विभागीय अधिकारी तथा सूचना विभाग से  अशोक सेमवाल, पुष्कर,  सुरेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!