उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, ‘साथिया’ कार्यक्रम के तहत मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार

चमोली 30 जुलाई,2026

जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल “साथिया (SAATHIYA)” के अंतर्गत युवाओं को होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं रोजगार उपलब्ध कराकर आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) उद्योग में सफल करियर के लिए तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं उत्तीर्ण अथवा उससे अधिक शिक्षित युवक एवं युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली अथवा बेंगलुरु में दो माह का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें भोजन एवं आवास की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। इसके बाद देश के प्रतिष्ठित होटलों में तीन माह की इंटर्नशिप कराई जाएगी तथा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को फूड एंड बेवरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग ऑपरेशंस तथा फूड प्रोडक्शन (किचन) सहित विभिन्न विभागों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग का चयन अभ्यर्थी के संचार कौशल, व्यक्तित्व एवं चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पांच वर्षों तक करियर सपोर्ट, उच्च शिक्षा के लिए ₹30,000 तक की छात्रवृत्ति सहायता, नौकरी परिवर्तन, पदोन्नति एवं विदेश में रोजगार के अवसरों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण शुल्क पूर्णतः निःशुल्क है। पंजीकरण शुल्क ₹3,000 तथा ₹5,000 की रिफंडेबल सिक्योरिटी राशि किश्तों में जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7999251606, मॉडल करियर सेंटर, सहसपुर, देहरादून अथवा mccsahaspur@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!