उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ एवं एकल अभिभावक के मेधावी बच्चों को मिलेगी निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग

गोपेश्वर। 31 जुलाई 2026

जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में रुद्रेश कोचिंग संस्थान के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के सपनों की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए।
उन्होंने घोषणा की कि मेधावी अनाथ विद्यार्थियों तथा एकल माता या पिता की संतानों को रुद्रेश कोचिंग संस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के समान अवसर प्रदान करना है।


दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि अब पहाड़ के विद्यार्थियों को बेहतर कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। संस्थान में आधुनिक अध्ययन वातावरण और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में युवाओं को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपने सपनों को साकार कर सकें।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा के माध्यम से सामाजिक समानता और युवा सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल एक सार्थक प्रयास साबित होगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष की इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और दूरदर्शी पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!