
गौचर / चमोली , 31 जुलाई 2026नगरपालिका परिषद गौचर के कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा नामित तीन नामित सभासदों सर्व सुनील कुमार, उमेश शैली और जगदीश प्रसाद जोशी को पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने शाॅल एवं माल्यार्पण कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने कहा कि निर्वाचित एवं नामित सभासदों की सामुहिक सहयोग से पालिका के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर गौचर पालिका को आदर्श पालिका बनाना हमारा उद्देश्य है।

शपथ ग्रहण समारोह में पालिका परिषद के कर्मचारी, पालिका परिषद के सभासद, भाजपा के पदाधिकारी व भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी,कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।




