उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

चमोली -पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारी-शिक्षकों का उपवास

चमोली, 09 अगस्त 2026

पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तहत कर्मचारी-शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को गोपेश्वर में उपवास रखा। इसके तहत अब 13 सितंबर को मुख्यमंत्री घेराव कार्यक्रम में चमोली जिले के शिक्षक तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे।
एनएमओपीएस के बैनर तले प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान को गोपेश्वर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उपवास रखा गया। इस कार्यक्रम में सभी घटक दलों ने प्रतिभाग किया। एनएमओपीएस के जिला मंत्री सुरेंद्र भगत के नेतृत्व में आयोजित उपवास कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं का कहना था कि कर्मचारी शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली पर ही दम लेंगे। उनका कहना था कि इस मसले पर 13 सितंबर को सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें चमोली जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी तथा शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चैहान, एनएमओपीएस के मंडलीय उपाध्यक्ष महिपाल सिंह चैहान, नरेंद्र सिंह रावत, धर्म सिंह चैहान, महावीर जग्गी, लखपत सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, रघुवीर सिंह पंवार, महिपाल सिंह रावत, विनोद कुमार गोदियाल, हरेंद्र सिंह रावत, भगत सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, देवी प्रसाद पुरोहित, शांतिस्वरूप नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!