उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

चमोली – श्रीनगर गढ़वाल से लापता नाबालिक किशोरी की ढूंढ खोज के मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गोपेश्वर, 24 जून 2026

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा चमोली के पूर्व जिला महामंत्री अमित कुमार मेड़ी ने श्रीनगर गढ़वाल की एक लापता किशोरी की शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
पूर्व जिला महामंत्री अमित कुमार का कहना है कि श्रीनगर के एक मौहल्ले से एक किशोरी 8 जून से लापता है। मामले में परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है तथा अब तक उसकी सुरक्षित बरामदगी नहीं हो पाई है। 21 जून को श्रीनगर में वाल्मीकि समाज की ओर से कोतवाली का घेराव कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। समाज के लोगों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए किशोरी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। यदि समयावधि अंतर्गत कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है तो वे लोग जन आंदोलन करेंगे। जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।
घटना को लेकर वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारी वर्ग में भारी आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!