उत्तराखंडचमोलीटॉप न्यूज़
Trending

डॉ. राजीव सिंह पाल ने संभाला चमोली के 42वें मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार

गोपेश्वर। 31 जुलाई 2026

नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने शुक्रवार, 31 जुलाई को जनपद के 42वें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. राजीव सिंह पाल ने कहा कि जनपद में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा। जनहित में स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए समेकित प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेम सिंह रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह बिष्ट, राजेश कपरवान, लक्ष्मण सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!